मनोरंजन

गीत – मधु शुक्ला

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हम सबका,बीता कल ही कहलाता है।

हित अनहित घटनाओं द्वारा, इतिहास हमें समझाता है।

 

अपनी संस्कृति का दर्पण यह, साक्ष्य यही गौरव का रखता।

वीर  सपूतों  के  गुण  गाते, बिल्कुल भी इतिहास न थकता।

हुए आज तक महापुरुष जो, यह उनको शीश  झुकाता है …..।

 

अनुभव ने  इतिहास सृजा यह, कर्मों के फल को बतलाये।

हुईं  गलतियाँ  जो पहले अब , करो  नहीं हम को समझाये।

मंशा रख सजग बनाने की , पन्नों को यह  पलटाता है …..।

 

सीख  जिन्होंने कल से ले ली ,पहचान देश  की रख पाये।

मातृभूमि के रक्षक  बनकर, उन्नति का  उजियारा लाये।

प्रेरणा  स्रोत  इतिहास  सदा  हमको  हमसे  मिलवाता है ….।

— मधु शुक्ला, सतना , मध्यप्रदेश

Related posts

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

सृजन के गर्भ में पलती रचना कर्म की सहयात्री विधा समालोचना – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment