क्राइम

समाजिक तत्वों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तोड़ी खिड़की – प्रकाश कुमार राय

neerajtimes.com मोरवा (समस्तीपुर) –  मोरवा अंचल के निकसपुर पंचायत अंतर्गत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,चंदौली के भवन का चार खिड़की को असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़  दिया गया। असमाजिक तत्वों ने खिड़की में लगा लोहे का छड़ को निकालकर ले गए। सोमवार को कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा केन्द्र को जब खोला गया एवं कमरे का मुआयना किया तो चार खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ पाया। खिड़की में लगा लोहे का छड़ गायब पाया। कर्मियों को स्वास्थ्य केंद्र से बहुमूल्य वस्तुएं कभी भी गायब हो जाने की शंका है। स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अस्पताल में कार्यरत रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष को दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरि शंकर प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि संबंधित थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। कर्मियों के अनुसार शनिवार को सबकुछ ठीक था। रविवार को बंदी था। सोमवार को केंद्र खुला। मुआयना करने के दौरान खिड़की टूटा पाया गया।

Related posts

पार्क में अश्लील हरकत, महिला को पड़ा महंगा

newsadmin

फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफ़ाश, 1.26 करोड़ के साथ 14 गिरफ़्तार

newsadmin

FIR कराकर बयानों से मुकरने वाले नंदलाल को साढ़े 3 साल की सजा,10 हजार रुपये का अर्थदंड

newsadmin

Leave a Comment