Uncategorized

पुकारा कीजिए – अनिरुद्ध कुमार

प्यार से मिल के गुजारा कीजिए,

जिंदगी हरदम निखारा कीजिए।

 

खुशनुमा माहौल हो चारो तरफ,

हर घड़ी दिलकश इशारा कीजिए।

 

आदमी क्यों आदमी से है खफा,

हो बसर सबका उबारा कीजिए।

 

रंजिशों से हल नहीं निकला कभी,

मत वही गलती दुबारा कीजिए।

 

प्यार से बढ़के नहीं कुछ और है,

हो खुशी आदत सुधारा कीजिए।

 

कौन जाने कब किसे जाना पड़े,

बेवजह रिश्ता न खारा कीजिए।

 

कारवाँ के साथ चलने में भला,

शान से ‘अनि’ को पुकारा कीजिए।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

अर्धांगिनी बिना – डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

शहडोल में आयोजित होगा बघेली बौछार कार्यक्रम, पर्वतारोही शैलजा होगी सम्मानित

newsadmin

डा0 मीनू को मिली एम्स की जिम्मेवारी

newsadmin

Leave a Comment