उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने सोमवार की सांय मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति का फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के सर्वथा अनुकूल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति के तहत फिल्मकारों की आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। हमारी फिल्म नीति राज्य के पर्यटन स्थलों को देश एवं दुनिया में पहचान दिलाने में सफल हो इसके लिए भी हम प्रयासरत हैं। राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देकर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा हमारे युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने में सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की

newsadmin

वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

newsadmin

विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए मोदी सरकार जरूरी: माला राजयलक्ष्मी शाह

newsadmin

Leave a Comment