उत्तराखण्ड

सफाई व्यवस्थाओं को लेकर कम्पनियों से मांगा उनका रूट प्लान

देहरादून दिनांक 21 अक्टूबर 2024, जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून सफाई कार्यों समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने कम्पनियों को डोर-टू-डोर कूड़ा की जानकारी मांगी जिस पर पूर्ण जानकारी न दे पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही अनुबन्ध के अनुसार रूट पर वाहन न चलाने पर सम्बन्धित कम्पनियों को नोटिस प्रेषित करने के साथ ही मानकों के अुनरूप अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ कम्पनियों से उनका रूट प्लान मांगते हुए गार्बेज प्वांईट सफाई कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नगर निगम के अधि0अभि0, इकोनवेस्ट मैनेजमेंट, वाटरग्रेस, आदि कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की

newsadmin

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया

newsadmin

एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

newsadmin

Leave a Comment