उत्तराखण्ड

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई श्री अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related posts

मयूर दीक्षित द्वारा भल्डगांव के विस्थापन को लेकर अधिकारियों की बात को सुना गया

newsadmin

लंबित मामलों पर कार्रवाई करे आयोग : उक्रांद

newsadmin

जिलाधिकारी रीना जोशी ने एनआरएलएम द्वारा संचालित ग्रोथ सेंटर में बेकरी उद्योग का स्थलीय निरीक्षण किया

newsadmin

Leave a Comment