उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, सुनी जनसमस्याएँ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

newsadmin

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में श्री आशिष कुमार त्रिपाठी द्वारा अपर निदेशक पद का पदभार ग्रहण किया गया

newsadmin

गोमती नदी पार करने के दौरान बहा नेपाल का युवक

newsadmin

Leave a Comment