मनोरंजन

नवरात्रि के दौरान स्त्री शक्ति का महत्व – सुनील गुप्ता

( 1 ) देवी

दुर्गा माता,

हैं स्त्री शक्ति की परिचायक !

आओ, करें माता की स्तुति वंदना…,

और चलें पूजते आद्या देवी को प्रतिदिन !!

( 2 ) देवी

काली माता,

हैं एक दिव्य महाशक्ति हिमावती  !

आओ, करें माँ की नित्य आराधना…,

और चलें झूमते गाएं माता की आरती !!

( 3 ) देवी

सती माता,

हैं पवित्र पाविनी, माँ दाक्षायनी !

आओ, करें नित पाठ दुर्गा सप्तशती का…,

और चलें खिलाएं जीवन कुमुदिनी !!

( 4 ) देवी

काली भद्र काली,

हैं कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवाधात्री !

स्वाहा स्वधा नमोस्तुते माता कालरात्रि…,

हो आप ही महागौरी और सिद्धिदात्री !!

( 5 ) देवी

स्कंदमाता ब्रह्मचारिणी शैलपुत्री,

कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति !

शुम्भ निशुम्भ बिडारे और महिषासुर घाती…,

चले धूम्र विलोचन करती नैना निशिदिन मदमाती !!

( 6 ) देवी

माँ की आराधना,

करें नित्य नारी गुणों का सम्मान !

आओ, शक्ति भक्ति की अर्चना स्तुति करते.,

करें अपनी सनातन धर्म संस्कृति का मान !!

( 7 ) देवी

मैया जय मंगल मूर्ति,

जय माता भवानी, जय अम्बे गौरी  !

आओ, करें नवरात्रि में मिलकर सभी आरती..,

और चलें ध्यावत तुम्हें श्रीहरि ब्रह्मा शिवरी !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

गजल- मधु शुक्ल

newsadmin

किचन के बर्तन – झरना माथुर

newsadmin

बढ़ती रेल दुर्घटनाओं से सबक लेना आवश्यक – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

Leave a Comment