उत्तराखण्ड

जनपद में स्कूलों को तत्काल सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू

देहरादून दिनांक 27 सितंबर 2024, जिलाधिकारी  सविंन बसंल ने अपनी कार्यशैली के अनुरूप निर्णय के पांचवे ही दिन स्कूलो में आधुनिकीकरण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी के विवेकाधीन कोष के एक करोड़ का फंड दे दिया है, जिससे स्कूलों में फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन और खेल अवस्थापना सुविधाओं, पेयजल टंकियों के लिए मूलभूत सुविधाएं स्थापित करने के साथ ही स्कूलों के आधुनिकीकरण होगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए स्कूलों के आधुनिकीकरण एवं स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने स्कूलो में मूलभूत सुविधा फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, कक्षों में एलईडी बल्ब/ट्यूबलाईट पंखे, एवं खेल अवस्थापना सुविधाओं को बढावा देने तथा पेयजल टंकियों की मरम्मत एवं मंकी नेट लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिस हेतु  जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को धनराशि का प्रावधान कर दिया है।

Related posts

सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम से जुडे

newsadmin

Leave a Comment