उत्तराखण्ड

सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हरिद्वार : मा0सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आयोजित कार्यक्रम ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया तथा स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित किया l उन्होंने सभी से अपील की कि वे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होेने बताया कि कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जो अमृत वाटिका के नाम से जानी जायेगी, का निर्माण किया जायेगा। मा0 हरिद्वार सांसद ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत कार्यक्रम में पंचप्रण शपथ- ’’मैं एक. विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूँ, मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं ……….आदि दिलाई l उन्होंने इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौंधारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, पीडी श्री के. यन. तिवारी, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लक्सर श्री पवन सिंह सैनी, संभ्रांतगण सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे l

Related posts

संगीत की एक शाम सखियों के नाम’ कला, सौहार्द और सशक्तिकरण का अनूठा संगम

newsadmin

उत्तराखंड व उत्तरकाशी को ओडोओपी नेशनल अवार्ड में मिला द्वितीय पुरस्कार

newsadmin

पेंटागन मॉल के बार में लगी आग

newsadmin

Leave a Comment