मनोरंजन

तृतीय “अधीरा” कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

neerajtimescom – हिन्दी साहित्य के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए, हिन्दी को समर्पित “अनन्या फाउंडेशन”के सौजन्य से तृतीय “अधीरा” कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन क्रिएटिव अनलॉक सेक्टर सात रामफल चौक द्वारका नई दिल्ली में संस्थापक अनुराधा पाण्डेय और विक्रांत के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अनुराधा पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि देश भर से करीब चालीस कवि और कवयित्री इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आमंत्रित कवियों में  बेहतरीन तरन्नुम के शायर कमल पुंडीर, आयुषी गुप्ता,दिव्यांश दिव्य, रागिनी झा, डॉ जय सिंह आर्या, के डी बिंदास दादा, प्रेम बिहारी मिश्र, दिलदार देहलवी, शैलेंद्र पांडे शैल, राजेश प्रभाकर, संजीव निगम, जया पंत, उषा सिंह ,उषा शर्मा ,कुसुम सिंह सुधांशु दुबे, राधा गुप्ता ,अनुभव शर्मा, अमन अनंत मिश्र, सुनीता सिंह,सोनिया अक्स सोनम , राम श्याम हसीन, विपिन मिश्र, गोविंद गुप्ता,संजय गिरी ,विकास मिश्र सागर, भास्कर आनंद, ऋतु रस्तोगी, प्रेम चन्द्र सिंह, भगवती सुपियाल  सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम स्थल की संचालिका गिरिका बत्रा की उनके सद्व्यवहार की अनुराधा पाण्डेय ने हृदय से सराहना की और उनको फाउंडेशन की ओर से सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जय सिंह आर्या ने की। मुख्य अतिथि के रूप में  प्रेम बिहारी मिश्र और विशिष्ट अतिथि  शैलेंद्र पाण्डेय शैल और दादा के डी बिंदास  सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भगवती वाग्वादिनी की वंदना से हुआ। सभी कवियों ने अपनी अत्युत्तम प्रस्तुति से कार्यक्रम को न मात्र गति प्रदान की वरन नई ऊंचाइयों को छुआ। कार्यक्रम में संस्थापिका अनुराधा पाण्डेय ने वरिष्ठ गीतकार आदरणीय  के डी बिंदास को उनके शानदार  भाव प्रवण गीत हेतु 1001 रुपए की नगद धन राशि एवम् चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया। अन्य सभी सम्मानित साहित्यकारों को अनन्या फाउंडेशन की तरफ से मेडल, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष आर्या ने सभी के काव्य पाठ की समीक्षा करते हुए अपना अध्यक्षीय उद्बोधन भी दिया। संस्था की तरफ से अनुराधा पाण्डेय के अनुमोदन पर विकास मिश्र सागर ने सभी सम्मानित अतिथि कवियों को इस कार्यक्रम में आने हेतु हृदय से आभार ज्ञापित किया। अंत में जलपान के साथ, कार्यक्रम के अध्यक्ष जय सिंह आर्या की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

मेरी कलम से – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

मेरी मातृभाषा हिन्दी है – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment