मनोरंजन

दिल्ली के साहित्यकार डॉ राम निवास तिवारी ‘इंडिया’ को मिलेगा काव्य रत्न सम्मान

neerajtimes.com तेजपुर (असम) – गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त ‘भारत के भारत रत्न’काव्य ग्रंथ में सहभागी रचनाकार के रूप में सम्मिलित दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम निवास तिवारी ‘इंडिया’ को  ‘काव्य रत्न’ सम्मान से 15 मई को हिंदी भवन दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा!!

यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के तत्वावधान में आयोजित एक विशाल साहित्यिक आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. राजीव पांडे द्वारा आमंत्रित अनेक लब्ध प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में  दिया जायेगा!

इतिहास में पहली बार भारत रत्न उपाधि से अलंकृत महापुरुषों पर 301 कवियों ने अपनी आन लाइन स्वरचित प्रस्तुतियाँ देकर इस भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकोर्ड में दर्ज कराने में सफलता प्राप्त कीकी जिसमें मि. इंडिया ने डॉ अब्दुल कलाम पर अपना खूबसूरत कलाम पेश किया था जिसे बहुत पसंद किया गया !!

इस काव्य ग्रंथ का संपादन संकलन अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के अध्यक्ष डा. राजीव पांडे तथा महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने किया है जिसमें अमेरिका ब्रिटेन दोहा कतर इंडोनेशिया नेपाल कुवैत अफ़्रीका कनाडा संयुक्त अरब अमीरात समेत भारत के विभिन्न प्रांतो के रचनाकारों ने सहभागिता की है।अपने आप में यह एक एतिहासिक उपलब्धि है।काव्य महाग्रंथ का लोकार्पण विभिन्न राजनीतिक सामाजिक एवं साहित्यिक हस्तियों द्वारा किया जाएगा।

महताब आजाद ने डा.रमाकांत के निधन पर दुःख व्यक्त किया

 

neerajtimes.com देवबंद – लेखक, पत्रकार, राष्ट्रवादी कवि, डॉक्टरेट महताब अहमद आजाद ने संस्कृत और हिंदी साहित्य में अमूल्य योगदान देने वाले पदमश्री डा.रमाकांत शुक्ल (दिल्ली) के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चले जाना हिंदी साहित्य का बड़ा नुकसान है उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। डा.महताब आजाद ने बताया पदमश्री डा.रमाकांत शुक्ला  के साथ कई बार मंच पर काव्य पाठ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हिंदी के साथ साथ शुक्ल उर्दू से भी मोहब्बत रखते थे, वो कहते थे भाषा का कोई मजहब नहीं होता। पदमश्री डा.रमाकांत शुक्ल को हमारी और हमारे सभी पत्रकार भाईयों की ओर से उन्हें शत-शत नमन।

Related posts

अलग है – जया भराड़े बड़ोदकर

newsadmin

प्रयागराज भगदड़: प्रशासनिक लापरवाही या भक्तों का उन्माद – प्रियंका सौरभ

newsadmin

जय सियाराम – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment