उत्तराखण्ड

टिहरी गढ़वाल के जौनपुर मंडल के तथयूड में किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया

आज दिनांक 12.2.2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर मंडल के तथयूड में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा के लाइव प्रसारण से शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान जोगिंदर सिंह पुंडीर जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि ज़िले के प्रभारी जगमोहन सिंह चंद जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीमान निहाल सिंह रावत जी के द्वारा की कई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भा ज पा पृथ्वी सिंह रावत,उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रताप सिंह राणा जिला महामंत्री ज्योति वरथवाल मंडल अध्यक्ष बचन सिंह रावत जी ने संबोधित किया ।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान जोगिंदर सिंह पुंडीर के द्वारा कहा गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। तथा देश एवं प्रदेश का किसान निरंतर आगे बढ़ रहा है अध्यक्ष जी कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है इन योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा आज से शुरू करने जा रही है यात्रा में प्रत्येक जिला एवं मंडल स्तर पर टोली बनाई जाएगी प्रत्येक टोली प्रतिदिन लगभग पांच गांव में संपर्क करेंगे तथा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे ताकि कोई भी लाभार्थी योजना के लाभ लेने से वंचित न रह जाए। लाइव कार्यक्रम मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के शाकंभरी देवी के मंदिर से प्रसारित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा आदरणीय राजकुमार चाहर सांसद जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा कृष्णा राठौर श्याम सिंह चौहान रमेश लेखपाल जैनेंद्र प्रसाद वीरेंद्र राणा शोभना देवी सुनीता देवी हीरामणि गौड़ उपस्थित रहे।

Related posts

समाज में सनातन मूल्यों की पुन:स्थापना के लिए मैदान में उतरा “एकम सनातन भारत” दल

newsadmin

आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में छठवां दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

newsadmin

Leave a Comment