उत्तराखण्ड

मंत्री की बर्खास्त की मांग को लेकर रीजनल पार्टी का सीएम आवास कूच

neerajtimes.com Dehradun – कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अपने दर्जनों पदाधिकारी और समर्थकों के साथ सीएम आवास कूच किया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने “प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा दो” आदि तमाम नारेबाजी करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ जमकर धक्का मुक्की की और प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देने की मांग की बेरीकेटिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं का यह आंदोलन जन आंदोलन में बदल जाएगा और प्रदेश भर में  इसको लेकर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल भ्रष्टाचार,  भाई भतीजावाद और उत्तराखंडी समाज के प्रति नफरत से भरे हुए हैं।

ऐसे व्यक्ति का कैबिनेट में होना उत्तराखंडियों का अपमान है।

प्रदर्शन कारियों में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह गुसाई, उपेंद्र सकलानी, मनोरमा चमोली, शांति चौहान, रजनी कुकरेती, जगदंबा बिष्ट, प्रियंका रावत, सुनीता, दयानंद मनोरी, सुभाष नौटियाल, पवन बिजल्वाण आदि दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

25 जून तक उत्तराखंड पहुचेगा मानसून

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

newsadmin

जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ मार्कण्डेय नदी के लिए रवाना

newsadmin

Leave a Comment