मनोरंजन

जीवन पर्व मनाएं – सुनील गुप्ता

आओ मनाएं जीवन का पर्व

हर पल आनंद उत्सव मनाएं  !

आज अभी तत्क्षण में जीएं ……,

प्रेम आनंद के गीत सुनाते जाएं  !!1!!

 

पल-पल जीएं जीवन यहां पर

हर पल को अपना पल बनाएं  !

गाए चलें खुशियों के गीत……,

जीवन को सुमधुर यादों से यहां सजाएं !!2!!

 

नित सूरज की तरह खिलते उठें

फूलों की तरह हर पल मुस्कुराएं  !

सदा चलें यहां पर हर्षाए जीवन……,

चहुँओर अपने आनंद मक़रंद बरसाएं  !!3!!

 

खुशियाँ आएं नाचे घर आँगन

स्वागत में पलक पाँवड़े बिछाएं  !

सदा रखें खोल के घर के हर द्वार…..,

और चलें मिलते गले हर्षाए सरसाए  !!4!!

 

जीवन में जो भी अवसर आएं

हर अवसर को उत्साह संग मनाएं !

लेकर चलें सभी को साथ हमेशा……,

और सबके संग मिल खुशियाँ मनाएं !!5!!

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

ग़ज़ल – डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

newsadmin

राष्ट्र जागरण – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

नारी – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment