मनोरंजन

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु तेलंगाना में मुहिम शुरू

neerajtimes.com हैदराबाद – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में 13 सितम्बर 2023 को हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु होने वाले चलो दिल्ली कार्यक्रम के बारे में वनस्थली पुराम  पार्षद श्री वेंकटेश्वर रेड्डी जी को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार गुंडाल विजय कुमार ने जानकारी दी है। दिनांक 05.06.2023 को उन्होंने इस अभियान के संदर्भ में उनसे बात की।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा तेलंगाना में हिंदी प्रचार का काम कर रही है। हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त करने हेतु अपने अभियान को प्रचारित किया जा रहा है। विदित हो कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13.09.2023 को हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा कर रही है।

तेलंगाना राज्य के वनस्थलीपुरम के पार्षद श्री वेंकटेश्वर रेड्डी  ने प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी को हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी कार्य की बधाई दी है। गुंडाल विजय कुमार ने बताया की राष्ट्र भाषा हिंदी अभियान के लिए उन्होंने तन, मन धन से सहयोग प्रदान करने की बात कही है। जो कि बहुत गर्व की बात है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार गुंडाल विजय कुमार की लिखित काव्य संग्रह  ” विजय पथ ”  की प्रति वेंकटेश्वर रेड्डी जी पार्षद को भेंट की गई  है।

इस अवसर पर श्रीकांत रेड्डी, किरन गौड़,इन्द्रसेन रेड्डी,मधुकर गौड़, उप्पू वेंकटेश जी, अनिल रेड्डी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गीत – मधु शुक्ला

newsadmin

मेरे पिता का सपना – रोहित आनंद

newsadmin

2 अक्तूबर- डा० क्षमा कौशिक

newsadmin

Leave a Comment