मनोरंजन

जग गोकुल में आनंद भयो – सुनील गुप्ता

 

( 1 ) जग गोकुल में

जब आनंद भयो,

दें गोकुलवासी खूब बधाई  !

चले कान्हा रास रचायो

खुशियाँ चलीं सरसायी आईं !!

 

( 2 ) बृज गलियन में

गोप सखियाँ नाचीं,

देने पहुँचे सभी बधाई  !

नंद के आनंद भयो..,

माखन खाए नाचे तरुणाई  !!

 

( 3 ) वृंदावन कानन में

सभी शुभानन खिले,

दें गाते बधैया और बधाई !

कन्हैयालाल की जै जै जै..,

कोटि ब्रह्माण्ड चली हर्षाई !!

 

( 4 ) नंदबाबा घर में

गूंजें कान्हा किलकारी,

हर्षाए मन दे रही बधाई  !

प्रेम श्रद्धा चली उमड़ाई..,

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन आई !!

 

( 5 ) हर घर-घर मंदिर में

आनंद ऋतु है छायी,

बजे चहुँओर गीत बधाई  !

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पावन आई..,

चलें बाँटते सभी खुशी से मिठाई !!

– सुनील गुप्ता , जयपुर, राजस्थान

Related posts

पावस गीत – पुष्प प्रियदर्शनी

newsadmin

प्रज्ञांजलि एक प्रेरक गीत माला – कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

निष्ठुर – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment