मनोरंजन

ग़ज़ल – विनोद निराश

ज़िंदगी कम तबाह थोड़े ही है,

हम पर वो निग़ाह थोड़े ही है।

 

याद आती है शब् भर उनकी,

बात बताना गुनाह थोड़े ही है।

 

दर्दे-दिल उभर आया लबों पे,

पर इतना बे-पनाह थोडे ही है।

 

रात कैसे कटी ये मुझसे पूछो,

तन्हा चाँद गवाह थोड़े ही है।

 

शबे-फुरकत भी गुजर जायेगी,

दूर सहर की राह थोड़े ही है।

 

कई बार टूटा ये दिले-निराश,

मगर उसे परवाह थोड़े ही है।

– विनोद निराश, देहरादून

Related posts

चलना होगा – सविता सिंह

newsadmin

कवि हेमराज की प्रथम कृति समरांगण से….. अमेजोन/ फिलिफ्कार्ड पर उपलब्ध

newsadmin

बैठे-बैठे तुम सिरहाने – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment