मनोरंजन

ग़ज़ल – विनोद निराश

देखूं उसे अंजाना सा लगे है ,

सोचूँ उसे बेगाना सा लगे है।

 

ये अधखुली सी उनींदी आंखें,

राह-ए- मयखाना सा लगे है।

 

वो सुर्ख लब मानिंद-ए-कँवल ,

लबरेज़ कोई पैमाना सा लगे है।

 

आवारा बिखरी जुल्फे कांधों पे,

चाँद रुख-ए-जानां सा लगे है।

 

रुखसार मानिंद-ए-मखमल,

छुअन वो पहचाना सा लगे है।

 

हल्का तबस्सुम लब-ए-बाम ,

इश्क़ का फ़साना सा लगे है।

 

सुर्ख लिबास बदन पर उनके,

सामाने-क़ज़ा जाना सा लगे है।

 

शगुफ्ता चेहरा शफ्फाक बदन,

ईद का नज़राना सा लगे है।

 

सर से पाव मंज़र-ए-क़यामत,

निराश अफसाना सा लगे है।

– विनोद निराश, देहरादून

Related posts

राहुल गांधी के फ्यूचर प्लान पर टिका कांग्रेस का भविष्य – राकेश अचल

newsadmin

आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दे पायेगी एकीकृत पेंशन योजना? – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment