मनोरंजन

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा हुए साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित

neerajtimes.com सिरोही (राजस्थान)- सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक में नियुक्त शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने मीडिया को जानकारी में बताया कि उनकी साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों को देखकर उनको श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय कला द्वारा साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

वर्मा के अनुसार वह अभी तक 2900 से ज्यादा रचनायें लिख चुके हैं और पिछले 18 महीनों में 150 से ज्यादा सम्मान पत्र विभिन्न संस्थाओं एवं काव्य मंचों से प्राप्त कर चुके हैं। इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड और राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड के लिए भी उनको चयनित किया गया है। वह मूलतः राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है। उनको ये पुरस्कार मिलने पर विभिन्न साहित्यकारों, संस्थाओं और उनके शिक्षक साथियों ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related posts

दादी सुनाए कहानी – सुनील गुप्ता

newsadmin

दिसम्बर – विनोद निराश

newsadmin

गज़ल – झरना माथुर

newsadmin

Leave a Comment