मनोरंजन

दादी सुनाए कहानी – सुनील गुप्ता

आओ

बच्चों तुम्हें सुनाऊँ

परियों की एक कहानी  !

आती थी घर के बगीचे में…..,

नित रात को परियों की रानी !!1!!

 

देखो

जानों और समझो

प्यारे नन्हें बच्चों मेरे  !

रानी थी बहुत ही सुंदर….,

थे उसके गाल कोमल, बाल सुनहरे !!2!!

 

बूझो

ना तुम पहेली

थी वो सबकी प्यारी सहेली  !

खेल-खेल में हो जाए गायब….,

भोर से पहले ही दूर जाए चली !!3!!

 

लाए

वह सुंदर सौगातें

चले उपहार भेंट बाँटते  !

मिल बहुत अच्छा लगता सबको….,

और करे ना दिल कि जाए वह छोड़के!!4!!

 

सुनों

बच्चों सो जाओ

आज रात वह आएगी  !

और सच में सुबह जब तुम जागोगे….,

पाकर उपहार किस्मत तुम्हारी मुस्कुराएगी!!5!!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

राष्ट्रीय हिन्दू संघ ने बांग्लादेशी हिंदुओ पर अत्याचार को लेकर किया प्रदर्शन

newsadmin

जय कन्हैयालाल की – कालिका प्रसाद

newsadmin

नायक राजा सिंह, वीर चक्र (मरणोपरान्त) – हरी राम यादव

newsadmin

Leave a Comment