मनोरंजन

जय भीम – सुनील गुप्ता

जय भीम, हमारी भारत की शान

हम करते हैं वंदन नमन प्रणाम  !

बढ़ाया राष्ट्र का गौरव और नाम…..,

देकर गए भारत को महान संविधान  !!1!!

 

जय भीम, हमारे भारत के रत्न

भारत के सच्चे जननायक   !

सदा राष्ट्र को रखकर सर्वोपरि…..

करते चले गए वो महान काम !!2!!

 

जय भीम, के उद्घोषों से

गूंजा करती है ये धरती  !

हैं आज भी ये हम सबके बीच……,

बनें जन-मन के ये हैं सारथी !!3!!

 

जय भीम, हमारी ताकत शक्ति

दलित कुचलों की बनी ये बुलंद आवाज  !

माँ भारती के इस लाल की……,

है जन-जन के ह्रदय में अमिट छाप  !!4!!

 

जय भीम, हमारे राष्ट्र प्रणेता

भारत के सच्चे, भारत रत्न  !

रख गए आधार लोकतंत्र की…..,

देकर भारतीय संविधान महान !!5!!

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

आसान – जया भराड़े बड़ोदकर

newsadmin

तलाश – सुनील गुप्ता

newsadmin

नारी व्यथा – झरना माथुर

newsadmin

Leave a Comment