मनोरंजन

पढ़ाओ सरकारी स्कूल में – गुरुदीन वर्मा

 

(शेर)- मिलती है कई सारी सुविधाएं, बच्चों को सरकारी स्कूल में।

कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकारी स्कूल में।।

नहीं है बच्चों और अभिभावकों पर मानसिक दबाव यहाँ।

फ्री शिक्षा और योग्यताधारी शिक्षक है, सरकारी स्कूल में।।

—————————————————————

पढ़ाओ सरकारी स्कूल में, सुविधा बहुत मिलेगी।

नहीं कोई फीस लगेगी, फ्री में शिक्षा मिलेगी।।

पढ़ाओ सरकारी स्कूल में————————।।

 

नहीं कोई मानसिक दबाव, सरकारी स्कूल में बच्चों पर।

बस्ते का बोझ है बहुत कम, सरकारी स्कूल में बच्चों पर।।

सरकारी स्कूल में बच्चों को, पुस्तकें मुफ्त मिलेगी।

नहीं कोई फीस लगेगी, फ्री में शिक्षा मिलेगी।।

पढ़ाओ सरकारी स्कूल में—————–।।

 

योग्यताधारी दक्ष शिक्षक, सरकारी स्कूल में होते हैं।

अनुकूल कक्षा कक्ष सच में, सरकारी स्कूल में होते हैं।।

बहुत सारी छात्रवृतियां, सरकारी स्कूल में मिलेगी।

नहीं कोई फीस लगेगी, फ्री में शिक्षा मिलेगी।।

पढ़ाओ सरकारी स्कूल में—————–।।

 

ट्रांसपोर्ट भत्ता ,पोषाहार, सरकारी स्कूल में मिलता है।

पालनहार, पन्नाधाय योजना का लाभ, यहाँ मिलता है।।

फ्री में पोशाक बच्चों को, सरकारी स्कूल में मिलेगी।

नहीं कोई फीस लगेगी, फ्री में शिक्षा मिलेगी।।

पढ़ाओ सरकारी स्कूल में—————–।।

– गुरुदीन वर्मा आज़ाद

तहसील एवं जिला-बारां (राजस्थान)

Related posts

उजयाड़ (गढ़वळी कहानी) – हरीश कण्डवाल

newsadmin

कविता – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

ऐसा स्कूल जहां चोरी और डकैती की दी जाती है ट्रेनिंग – सुभाष आनंद

newsadmin

Leave a Comment