मनोरंजन

घायल रो रहा किसान – हरी राम यादव

बेमौसम की बरसात से,

घायल रो रहा किसान।

ऊपर से ओला की मार ने,

दुगुना किया लुहूलुहान।

 

दुगुना किया लुहूलुहान,

सारी फसल हुई चौपट।

पकी हुई सरसों की खेती से,

दूर हुई घर की चौखट ।

 

खेत टमाटर के रंग गये,

गिरी खेत में मटर नटखट।

गेहूं की तो कमर टूट गई

खेत बन गये हैं पनघट।।

– हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश

Related posts

झूठा निकला तुम्हारा प्रेम – विनोद निराश

newsadmin

कहां थमेगी तेजी से बढ़ती हिंसा और अपराध की प्रवृत्ति- नूर संतोखपुरी

newsadmin

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को मिला वीणा सम्मान- 2022 – संगम त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment