उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया

क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
आयोजित तहसील दिवस में कोट बांगर प्रधान संगठन द्वारा कोट के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जन शिविर संचालित करने की मांग की गई। गैंठाणा-भेंतुला-सिरवाड़ी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पुनीता देवी द्वारा खंडाला नामी तोक में विद्युत विभाग के पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई। गेंठाणा प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल ने गेंठाणा के नए तोकों पर विद्युतीकरण करने की मांग की। सन बांगर निवासी कर्ण सिंह ने मथ्या कोड़ा गदेरा में पुलिया निर्माण को लेकर तथा मंगला रावत द्वारा नंदा गौरा योजना से लाभान्वित करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजी प्रसाद सेमवाल ने बधाणीताल, क्षीरसागर, गेंठाणा, तडाग ताल, भीम चूल्हा, धारकुड़ी पूर्वी बांगर आदि स्थलों को पर्यटन से जोड़ने तथा लस्तर नहर पर क्षतिग्रस्त डाट पुलियों के निर्माण को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश शाह ने बधाणी बांगर के ऊपर बरसात के समय पहाड़ी दरकने के कारण पत्थर गिरने का भय बने रहने, जखवाड़ी मल्ली की प्रधान श्रीमती शशि देवी ने आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किए जाने तथा जखवाड़ी तल्ली की रेखा देवी ने बच्चे की पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें एवं समस्याएं जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई हैं उन समस्याओं का समय से शीघ्रता से शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। किसी भी आवेदन पत्र में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
तहसील दिवस में जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला हौम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. निशा फर्त्याल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार जखोली राम किशोर ध्यानी, अपर जिला सहायक कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, वीडीओ उत्तम राणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद, रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प

newsadmin

सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दून लाइब्रेरी की सुविधाओं का लाभ मिलेगा

newsadmin

अपर मुख्य सचिव श्री आनन्दवर्द्धन ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में सभी बैंकों को दिए निर्देश

newsadmin

Leave a Comment