उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा चम्बा में स्थापित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सोमवार को देर सायं श्री देव सुमन पालिका सभागार चम्बा में स्थापित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरा में ठहरने वालों की जानकारी लेने के साथ ही पंजिका रजिस्टर चेक किया गया तथा रैन बसेरा में लगाए गए बेड, बिस्तर, शौचालय, बिजली, पानी सहित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रैन बसेरा में कई गयी व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सन्तुष्ठ नजर आए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पालिका कार्यलय कक्षों एवं स्टोर का निरीक्षण भी किया गया तथा एसडीएम टिहरी को स्टोर का सारा सामान दो दिन के अंदर हटवाकर वहां और बेड लगवाने के निर्देश के दिए गए। उन्होंने कहा रैन बसेरा में अतिरिक्त गद्दे, तकिए एवं कंबल रखना सुनिश्चित करें, शीतकाल में कोई भी व्यक्ति ठण्ड में परेशान न हो और खुले में न रहे। जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाये जा रहे सार्वजनिक स्थलों की भी जानकारी ली गयी।
इस अवसर पर एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चम्बा, नगर परियोजना प्रबंधक शहरी विकास टिहरी अरविन्द जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन किया

newsadmin

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 10150 करोड़ से अधिक के एमओयू किए गए

newsadmin

Leave a Comment