उत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड टॉपर का खिताब

Neerajtimes.comलखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र उद्यांश  शान्डिल्य ने राज्य स्तरीय एबेकस कम्पटीशन में गोल्ड टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेनफेस्ट के अन्तर्गत आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने उद्यांश की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।

सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related posts

आजमगढ़ की बृजबाला श्रीवास्तव ‘सुमन’ दूसरी बार ‘द मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से हुईं सम्मानित

newsadmin

निःशुल्क जांच शिविर में 65 लोगों की आंखों व स्वास्थ्य की हुई जांच

newsadmin

राष्ट्रीय कवि मंच प्रयागराज इकाई की मासिक गोष्ठी सम्पन्न- डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment