उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कवि मंच प्रयागराज इकाई की मासिक गोष्ठी सम्पन्न- डा० नीलिमा मिश्रा

neerajtimes.com प्रयागराज- राष्ट्रीय कवि मंच प्रयागराज इकाई की मासिक गोष्ठी चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में सम्पन्न हुई । जिसमें रा० क०  मंच के काशी प्रांत के महासचिव सुशील कुमार शुक्ला हर्ष, सुश्री प्रतिमा मिश्रा , ऋचा त्रिपाठी, कुसुम पांडेय .प्रयागराज इकाई की अध्यक्ष डा० नीलिमा मिश्रा, प्रयागराज इकाई के महासचिव, कमलेश पांडेय एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने देशभक्ति और प्रभु श्री राम की आराधना से सम्बंधित रचनाएँ प्रस्तुत कीं पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रँग गया । आगामी 4 जून  को वाराणसी में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन और हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभागिता के सम्बन्ध में विशेष चर्चाएँ हुईं। अपने इस राष्ट्रीय मंच को और ऊँचाई पर ले जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श के पश्चात गोष्ठी को विराम दिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुशील कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन  कमलेश पांडेय ने दिया।

– डा० नीलिमा मिश्रा अध्यक्ष, (रा०क० मंच, प्रयागराज इकाई, उत्तर प्रदेश)

Related posts

नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का फूल माला एवं पटके और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत

newsadmin

रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी साहित्य गौरव सम्मान 2025 से किया अलंकृत 

newsadmin

मानव कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर आशू गिरी द्वारा विश्व कल्याण हेतु आयोजित विशेष अनुष्ठान में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment