राष्ट्रीय

नांदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण

Neerajtimes.com पिण्डवाड़ा (राजस्थान) – पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण किया गया। विद्यालय के शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के छात्रों को उनके अभिभावक की उपस्थिति में सरकारी पोशाक का वितरण किया गया।

छात्र पोशाक पाकर बहुत ही खुश हुए और इसके साथ-साथ छात्रों के अभिभावक भी उनके बच्चों को सरकारी पोशाक मिलने पर बहुत प्रसन्न दिखाई दिये। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक धनराज लोहार , विद्यालय सहायक सांकला राम एवं रमेश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथा चरण लागू

newsadmin

सैटअप परिवर्तन के विरोध में शिक्षकों का नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन

newsadmin

प्रेरणा हिंदी सभा में अनेको साहित्यकार हुए शामिल

newsadmin

Leave a Comment