उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर मनाई गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी भी उपस्थित थी |

Related posts

भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देशः मुख्यमंत्री

newsadmin

संसद हमले के दोषियों की पैरवी मे खड़ा रहे विपक्ष आज फिर घुसपैठियों के साथ : भट्ट

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की

newsadmin

Leave a Comment