उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर मनाई गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी भी उपस्थित थी |

Related posts

उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी आई.ए.एस. अधिकारियों को पूरी क्षमता से कार्य करना होगा

newsadmin

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की

newsadmin

जिले के सबसे बड़े बकायेदारों पर डीएम का निर्भीक दबंग एक्शन

newsadmin

Leave a Comment