उत्तराखण्ड

स्वर्गीय अंकिता भंडारी को याद किया, श्रद्दांजलि दी एवं मौन रखा

neerajtimes.com , देहरादून – उत्तराखंड  भाजपा के प्रदेश मुख्यालय देहरादून मैं उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी की श्रद्धांजलि शोक सभा में समर्थ नारी समर्थ भारत की संयोजिका सरस्वती कमल बगवाड़ी अपने संस्था के अन्य सदस्यों के साथ सम्मिलित हुई। इस अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था के पदाधिकारियो एवं  भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य कुकृत्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए नम आंखों से स्वर्गीय  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा, ताकि  ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान  दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दे। समूचे उत्तराखंड की जनता को विश्वास  है कि राज्य सरकार उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय  एवं  सभी जघन्य अपराधियों  को कठोर  से कठोर  सजा देगी।

Related posts

देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: सीएम धामी

newsadmin

2027 के सेमीफाइनल की जीत के साथ यह यह क्षेत्रवाद और जातिवाद की हार: धामी

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

newsadmin

Leave a Comment