उत्तराखण्ड

स्वर्गीय अंकिता भंडारी को याद किया, श्रद्दांजलि दी एवं मौन रखा

neerajtimes.com , देहरादून – उत्तराखंड  भाजपा के प्रदेश मुख्यालय देहरादून मैं उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी की श्रद्धांजलि शोक सभा में समर्थ नारी समर्थ भारत की संयोजिका सरस्वती कमल बगवाड़ी अपने संस्था के अन्य सदस्यों के साथ सम्मिलित हुई। इस अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था के पदाधिकारियो एवं  भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य कुकृत्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए नम आंखों से स्वर्गीय  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा, ताकि  ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान  दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दे। समूचे उत्तराखंड की जनता को विश्वास  है कि राज्य सरकार उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय  एवं  सभी जघन्य अपराधियों  को कठोर  से कठोर  सजा देगी।

Related posts

नग्नता का नंगा नाच करती सोशल मीडिया

newsadmin

वायलन और वीणा की जुगलबंदी ने किया विरासत के लोगों को मंत्रमुग्ध

newsadmin

सचिव आपदा प्रबंधन श्री रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर बैठक की गई

newsadmin

Leave a Comment