उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई

उत्तराखंड में मानसून के तेवर नरम पड़ गए हैं। चार दिन बाद रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। हालांकि सोमवार की सुबह देहरादून में हल्‍के बादल छाए रहे।  टिहरी जिले के जाखणीधार प्रखंड के मथल गांव में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक वृद्धा दब गई। समय रहते ग्रामीणों ने वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रविवार करीब 11 बजे जिले के तहसील जाखणीधार के ग्राम मथल में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 70 वर्षीय वृद्धा मुन्नी देवी दब गई। समय रहते ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकला दिया। वृद्धा के कंधे व सर पर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। घर में अकेले रहने वाली इस वृद्धा की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

वर्षा के चलते तीन दिन से रोकी गई फूलों की घाटी और रुद्रनाथ यात्रा रविवार को फिर सुचारु कर दी गई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने तड़के यात्रियों व पर्यटकों को फूलों की घाटी जाने की अनुमति दी। दोपहर तक 75 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया।

Related posts

प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है: मुख्य सचिव

newsadmin

उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है : मुख्यमंत्री

newsadmin

पारंपरिक व्यंजनों की शुद्धता और मानकीकरण पर सरकार का फोकस

newsadmin

Leave a Comment