उत्तराखण्ड

देशभर में गायों में फैल रही लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार: योग गुरु बाबा रामदेव

कथा में पहुंचे बाबा रामदेव ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। उत्तराखंड जैसी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी में धर्मांतरण की घटनाएं चिंताजनक है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। वह स्वागत योग्य है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने देशभर में गायों में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी दवाई का भी दावा किया। बाबा रामदेव ने कहा कि लंपी बीमारी से मौत होने वाली गौ माताओं की आंकड़े में तेजी से कमी आ रही है और जल्दी इस बीमारी पर रोक लग जाएगी।

योगगुरु बाबा रामदेव ने तेजी से बदल रहे मौसम में पांव पसार रहे डेंगू के बारे में कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए पतंजलि ने बड़ा रिसर्च किया है। जिसमें आया है कि गिलोय, एलोवेरा, वेदा ग्रास, अनार और पपीते का पंचामृत रामबाण है और लोगों को डेंगू को लेकर ज्यादा भयभीत नहीं होना चाहिए।

Related posts

एनएसडीएल ने शुरू किया प्रोजेक्ट क्लीनिक आन व्हील

newsadmin

30 जनवरी को होगी वनाग्नि पर मॉक ड्रिल, एनडीएमए ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

newsadmin

दूध उत्पादक सहकारी संघ लि. टिहरी गढ़वाल ने दूग्ध उर्पाजन में की लगभग 42 प्रतिशत की वृद्धि

newsadmin

Leave a Comment