उत्तराखण्ड

देशभर में गायों में फैल रही लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार: योग गुरु बाबा रामदेव

कथा में पहुंचे बाबा रामदेव ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। उत्तराखंड जैसी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी में धर्मांतरण की घटनाएं चिंताजनक है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। वह स्वागत योग्य है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने देशभर में गायों में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी दवाई का भी दावा किया। बाबा रामदेव ने कहा कि लंपी बीमारी से मौत होने वाली गौ माताओं की आंकड़े में तेजी से कमी आ रही है और जल्दी इस बीमारी पर रोक लग जाएगी।

योगगुरु बाबा रामदेव ने तेजी से बदल रहे मौसम में पांव पसार रहे डेंगू के बारे में कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए पतंजलि ने बड़ा रिसर्च किया है। जिसमें आया है कि गिलोय, एलोवेरा, वेदा ग्रास, अनार और पपीते का पंचामृत रामबाण है और लोगों को डेंगू को लेकर ज्यादा भयभीत नहीं होना चाहिए।

Related posts

5 साल में उत्तराखण्ड को पर्यटन क्षेत्र में बनाएंगे सर्वोपरि – मुख्यमंत्री

newsadmin

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मिशन समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

newsadmin

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल अमर शहीद प्रदीप रावत के मूल गांव ग्राम बमूण्ड बेराई पहुंचे

newsadmin

Leave a Comment