मनोरंजन

छंद (तुकांत आवृत्ति) – जसवीर सिंह हलधर

देश की स्वतंत्रता ,अखंडता के हेतु मरे,

सुभाष, पटेल जैसा नेता और कौन था ।

 

आज़ाद ही जिया और आज़ाद ही मर गया ,

कांग्रेस में ऐसा सुचेता कौन कौन था ।।

 

गांधी तीन बंदरों की, कहानी सुनाते रहे ,

नाम तो बता ही देते, कौन कौन कौन था ।

 

किसने किया विचित्र ,भारती का मानचित्र ,

जिन्ना के अलावा कौन,कौन कौन कौन था ।।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

ऐसा भी नहीं – ज्योत्सना जोशी

newsadmin

पाऊंगा प्रभु से आशीर्वाद – मुकेश मोदी

newsadmin

कैसे चल पाउँ…? – अनुराधा पांडेय

newsadmin

Leave a Comment