राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत के तटों को साफ रखने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत के तटों को साफ रखने पर जोर दिया और मुंबई के जुहू समुद्र तट से कचरा हटाने के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। मोदी ने ट्वीट किया, “प्रशंसनीय… मैं इस प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं। भारत के पास एक लंबी और खूबसूरत तटरेखा है और यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने तटों को साफ रखने पर ध्यान दें।”

वह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा समुद्र तट पर सफाई के बारे में पोस्ट किए गए एक वीडियो का जवाब दे रहे थे। सिंह ने कहा था, “मुंबई के जुहू बीच पर एक क्लीनथान का आयोजन किया गया था, जिसमें सिविल सोसाइटी ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। युवाओं को सबसे लंबे तट सफाई अभियान में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देखकर खुशी हो रही है।”

Related posts

सैटअप परिवर्तन के विरोध में शिक्षकों का नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन

newsadmin

तमिलनाडु में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

newsadmin

12thedition of Bharatiya Chhatra Sansad is being inaugurated at MIT-World Peace University. An enthusiastic participation of nearly 10,000 students lightened up this mega annual event with their pulsating energy

newsadmin

Leave a Comment