राजनीतिक राष्ट्रीय

तमिलनाडु में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए DMK ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में 21 पार्टियों का गठबंधन बनाया है. DMK और कांग्रेस के बीच हुई बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया गया. इसके तहत कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए DMK ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK ने एक विशाल गठबंधन तैयार किया है, जिसमें कुल 21 पार्टियां शामिल हुई हैं. कांग्रेस एक बार फिर इस गठबंधन का हिस्सा बनी है और इस बार 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागाई के बीच आज अहम बैठक हुई. इस बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा दी गई डीएमके और कांग्रेस के बीच हुए समझौते के तहत ये फैसला लिया गया है कि कांग्रेस तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा, आगामी राज्यसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी के लिए एक सीट आरक्षित की गई है

Related posts

सौग़ातों से भरा मोदी का दौरे से आदि कैलाश को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान: भट्ट

newsadmin

इनरव्हील क्लब ऑफ सतना द्वारा आयोजित प्रियदर्शनी मेले का हुआ उद्घाटन

newsadmin

सिंधु घाटी की प्राचीन मुहरों से न्यूयॉर्क के योग स्टूडियो तक अनंत योगयात्रा – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment