उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में मकान गिरने से पांच की मौत और कई जख्‍मी

मुट्ठीगंज के हटिया पुलिस चौकी के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे जर्जर मकान का बारजा गिर गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हटिया पुलिस चौकी के सामने हनुमान मंदिर ट्रस्ट के मकान में वर्षों से चार परिवार रहते हैं। ऊपर के हिस्से में लोग रहते हैं और नीचे छह दुकानें हैं। जिसमें चाय-नाश्ता, पान, कचौड़ी, साइकिल मरम्मत और सैलून की दुकान शामिल है। मंगलवार दोपहर लगभग 1.10 बजे वर्षा शुरू हुई तो लोग मकान में बने बारजे के नीचे खड़े हो गए। करीब 1:45 बजे अचानक बारजा भरभरा कर नीचे गिर गया। 14 लोग इसके नीचे दब गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मलबे को हटाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन दल, एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फिर मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

Related posts

लखनऊ में गर्मी से छूटे पसीने, पारा 40 के पार

newsadmin

मानव कल्याण मंच द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

newsadmin

चपाचप बनारसी जनसेवा साहित्य शोध ट्रस्ट व प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

newsadmin

Leave a Comment