उत्तराखण्ड

टाटा मोटर्स ने भारतीय ट्रकों को ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और ज्यादा कुशल बनाया

देहरादून :  कमर्शियल  वाहन बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने सीएनजी से चलने वाले भारत के पहले मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन (एम एंड एचसीवी)  ट्रक को लॉन्च कर एक बार फिर ट्रकों की दुनिया में नया कीर्तिमान हासिल किया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा नए युग की एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) की पेशकश की गई है और प्राइमा, सिग्ना व अल्ट्रा ट्रकों की अपनी बेस्ट सेलिंग रेंज में गाड़ी चलाने में और सुविधा लाने के लिए विश्व -स्तनरीय फीचर्स जोड़े गए हैं। तरह-तरह के प्रयोग की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्नत इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल  वाहन (आईएंड एलसीवी) के टिपर्स और ट्रकों को भी लॉन्च किया गया। इसमें खासतौर से तेजी से बढ़ते हुए लॉजिस्टिक्स और आधारभूत ढांचे की जरूरत शामिल थी।

भारत के सबसे बड़े कमर्शियल  वाहन लॉन्च के बारे में टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक श्री गिरीश वाघ ने कहा, “हमारे ट्रक भारत को जोड़ते हैं और देश की अर्थव्यवस्था के इंजन को रफ्तार देते हैं। इंडस्ट्री लीडर होने के नाते हम कार्यक्षमता, उत्पादकता, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और परफॉर्मेंस के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। हम लगातार भविष्य के लिए तैयार उत्पाद, सेवायें और समाधान लॉन्च कर रहे हैं। आज हम जिन ट्रकों को लॉन्च कर रहे हैं, वह एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) के साथ सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की बढ़ती जरूरत को भी पूरा करते हैं। इस सिस्टम में कॉलिजन मिटिगेशन सिस्टम, लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ड्राइवर अलर्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। ये ट्रक पर्यावरण को स्वच्छ रखने के नजरिये से बेहतरीन मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान करते हैं। इसमें वैकल्पिक फ्यूल पावर ट्रेन्स भी शामिल हैं। इन ट्रकों के हरेक पहलू को तरह-तरह की अलग-अलग ड्यूटी साइकल और विशेष प्रयोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। हम इन स्मार्ट ट्रकों के साथ कमर्शियल वाहनों के बेमिसाल पोर्टफोलियो को और मजबूती प्रदान कर काफी खुश हैं। इसे बेहतरीन ऑपरेटिंग इकोनॉमिक्स, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। हम अपने उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सर्विस देने के लिए ट्रांसपोर्टेशन को फिर से परिभाषित करने का काम लगातार जारी रखे हैं। इसी के साथ माल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए अपनी लॉजिस्टिक्स चेन को ज्यादा प्रभावी बना रहे हैं।”

इन ट्रकों को तरह-तरह की श्रेणियों और निर्माण परिवहन की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए नए सिरे से डिजाइन और निर्मित किया गया है। जिन आधुनिक ट्रकों को आज लॉन्च किया गया, वह टाटा मोटर्स के पहले से स्थापित “पावर ऑफ 6” के लाभ को और बढ़ाते हैं। इनका उद्देश्य उत्पादकता में बढ़ोतरी के साथ स्वामित्व की लागत को कम करना है, जिससे बेड़े के ट्रकों से मुनाफा बढ़ रहा है।

Related posts

वर्षाकाल में जलभराव, आपदा एवं जनसुरक्षा को लेकर विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

newsadmin

उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह के लक्ष्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है

newsadmin

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत

newsadmin

Leave a Comment