उत्तर प्रदेश

लखनऊ में गर्मी से छूटे पसीने, पारा 40 के पार

मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर से फेल हो गया। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के लोग बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश होना तो दूर इसके लक्षण भी नहीं दिखे। उम्मीदों के विपरीत दिन में तेज धूप निकली। हल्की बदली के कारण भयंकर उमस वाली गर्मी पड़ी। तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। पूरे दिन राजधानी के लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने फिर से अनुमान जारी किया है कि शनिवार और रविवार को तेज हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में हल्की बरसात भी होगी।

गुरुवार को तेज हवा और बादलों के कारण राजधानी के लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली थी। एक दिन की राहत के बाद फिर उमस वाली भयंकर गर्मी शुरू हो गयी है। दिन की भयावह गर्मी के साथ ही रात की गर्मी भी गजब ढा रही है। गुरुवार को लखनऊ का तापमान 38 डिग्री तक आ गया था। शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान भी 28.2 डिग्री पहुंच गया है।

Related posts

श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा के तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग का स्वागत

newsadmin

जामिया कासिमिया में छात्रों व उस्तादों ने किया पौधारोपण, मौलाना :  इस्लामी  तालीम में वृक्षारोपण का विशेष – महत्व इब्राहिम कासमी 

newsadmin

लेखनशाला कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में धीरज सिंह चौहान और सुनील कुमार होंगे सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment