उत्तराखण्ड

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी एवं हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू देवी – देवताओं के उपहास उड़ाने के संबंध में दिया ज्ञापन

देहरादून 28 अगस्त 2022-  उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी, भैरव सेना, श्रीराम सेना और अन्य हिंदू   दलों ने हिंदू देवी देवताओं का उपहास उड़ाने से संबंधित डालनवाला थाने में अपना ज्ञापन दिया। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार  ने कहा कि यह हमारे हिंदू धर्म के लिए बहुत ही  अपमान का विषय है क्योंकि कुछ लोग एवं दलों द्वारा हमारे हिंदू देवी– देवताओं के बारे में  अनुचित शब्द का उपयोग किया जा रहा है, यह हमारे साथ साथ हमारे धर्म का भी अपमान है ऐसे लोगों को समाज  में  दंडित किया जाए एवं सभी धर्मों को एक समान नजर से देखा जाए।  हमारा यह ज्ञापन  हिंदू धर्म के रक्षा के लिए दिया जा रहा है  हमारे संगठन के साथ में  भैरव सेना  अध्यक्ष संदीप खत्री , श्रीराम सेना और अन्य हिंदू दल के पदाधिकारी  मिलकर एक साथ कदम उठाए हैं।

आज हम इसी क्रम में परेड ग्राउंड में  एकत्रित हुए एवं   हिंदू धर्म की रक्षा और सम्मान के लिए  डालनवाला थाने में एक  ज्ञापन दिया है।

Related posts

एसबीआई कार्ड ने फेस्टिव ऑफ़र 2022 के शुभारंभ की घोषणा की

newsadmin

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-बचपन से गांधी जी से रहे हैं प्रेरित

newsadmin

रुद्रपुर नगर निगम ने दो हजार लोगों को भेजा हाउस टैक्स जमा करने का नोटिस

newsadmin

Leave a Comment