उत्तराखण्ड

रुद्रपुर नगर निगम ने दो हजार लोगों को भेजा हाउस टैक्स जमा करने का नोटिस

नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करने पर दो हजार लोगों को नोटिस भेजा है। इनमें किसी पर दो साल का तो किसी पर एक साल का बकाया है। यदि समय रहते टैक्स जमा नहीं किया गया तो जुर्माने के साथ निगम टैक्स वसूलेगा।

पिछले नगर चुनाव से पहले नगर निगम का सीमांकन किया गया तो 20 वार्ड से बढ़कर यह संख्या 40 हो गई। यहीं नहीं आबादी भी करीब सात गुना हो गई। निगम में जो नए वार्ड बने हैं, उन्हें हाउस टैक्स छूट प्रदान किया गया है। 50 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक हाउस टैक्स लगता है। कुछ ऐसे लोग हैं जो मकान का रकबा कम दिखाकर टैक्स जमा कर रहे हैं।

आवास विकास में करीब 20 पीजी यानी पेइंग गेस्ट हाउस संचालित हैं। इस तरह निगम के सभी वार्डों में पीजी संचालित हैं। इनमें कई ऐसे पीजी भवन हैं, जिन्हें कामर्शियल नहीं दिखाया गया है और टैक्स चोरी कर रहे हैं। ऐसे में पीजी भवनों का सर्वे कराया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

newsadmin

न्यूरो सर्जरी में पैनेसिया अस्पताल ऋषिकेश ने किया नया कीर्तिमान हासिल

newsadmin

Leave a Comment