उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-बचपन से गांधी जी से रहे हैं प्रेरित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।
मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Related posts

मंडलायुक्त दीपक रावत ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, आदि वव्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

newsadmin

प्रथम बार बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु वाहनों की व्यवस्था

newsadmin

पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार

newsadmin

Leave a Comment