विदेश

पाकिस्तान में बाढ़ से हुई 300 मौतें, 10 जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

पाकिस्तान अब बाढ़ और बारिश से बेहाल है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में 304 और 314 लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। सबसे ज्यादा दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में 111 लोगों की मौत हुई है। कराची, पंजाब, सिंध प्रांत में हालात गंभीर बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 31 जुलाई तक भारी बारिश होगी। बलूचिस्तान के 10 जिलों में हाई अलर्ट है।

देश के चीफ सेक्रेटरी अब्दुल अजई अकीलीक ने बताया कि भारी बारिश के चलते सबसे खराब हालात बलूचिस्तान में बने हैं। यहां बाढ़ से करीब 10 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं 16 डैम की दीवारों को भी नुकसान हुआ है। 2,400 सोलर पैनल भी खराब हो गए हैं।

Related posts

रूस के मिसाइल हमले में 19 लोगों की मौत

newsadmin

अब भारतीय व्यापारी सिखाएंगे तुर्की और अजरबैजान को सबक – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

क्या होगा बांग्लादेश का भविष्य – शिवशरण त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment