राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर मांगी माफ़ी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्‌ठी भेजकर माफी मांग ली है। अधीर ने चिट्‌ठी में लिखा- मैंने गलती से आपके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

बुधवार को दिल्ली के विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। सत्ताधारी भाजपा सांसदों ने इसका जमकर विरोध किया, साथ ही अधीर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की थी।

राष्ट्रपति मुर्मू के लिए अशोभनीय शब्द का उपयोग करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग भी अधीर को नोटिस भेज चुका है। उनसे 3 अगस्त सुबह साढ़े 11 बजे तक जवाब मांगा है। इसी मामले में मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भी एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर अधीर रंजन पर FIR दर्ज की गई है।

Related posts

पंजाब में आम आदमी पार्टी का चार वर्षों का सफर, चुनावी घोषणा पत्र में किए अधिकतर वादे अभी भी अधूरे – सुभाष आनंद

newsadmin

मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय क सदस्यों की बैठक का आयोजन किया

newsadmin

मानव सेवा समिति द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित – धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

Leave a Comment