विदेश

नेपाल में कविता बिष्ट ‘नेह’ को मिला नेपाल–भारत साहित्य गौरव सम्मान

neerajtimes.com महेंद्रनगर (नेपाल) – नेपाल मानसखण्ड गुरुकुल के सौजन्य से महेंद्रनगर, कंचनपुर में मानसखण्ड लोक संस्कृति सम्मेलन एवं लिटिल बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारत और नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकारों की विशिष्ट उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संयोजन नेपाल के प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार हेमबाबू लेखक द्वारा किया गया। उनके मृदुभाषी, विनम्र और प्रभावी व्यक्तित्व के कारण संपूर्ण आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। भारत से पधारे सभी कवियों का उन्होंने आत्मीय सम्मान कर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया, जिसके लिए कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इसी मंच पर भारत की प्रतिष्ठित हिंदी कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ को उनके उत्कृष्ट काव्य-पाठ, साहित्यिक योगदान तथा भारत–नेपाल सांस्कृतिक समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु ‘नेपाल–भारत साहित्य गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान उन्हें नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। सभागार में उनके सुरीले, भावपूर्ण एवं प्रभावशाली काव्य-पाठ को साहित्यप्रेमियों एवं उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहा।
कार्यक्रम में अहम भूमिका में विवेक बादल अन्तर्राष्ट्रीय कवि एवं भारत से पधारे कवियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन नेपाल के प्रतिष्ठित साहित्यकारों द्वारा किया गया। आयोजन में दोनों देशों के रचनाकारों ने साहित्यिक संवाद स्थापित करते हुए सांस्कृतिक साझेदारी को नई दिशा प्रदान की।
कविता बिष्ट ‘नेह’ को प्राप्त यह सम्मान उनकी साहित्यिक साधना का गौरव है तथा भारत–नेपाल मैत्री और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ बनाने वाला महत्वपूर्ण संदेश भी देता है।

Related posts

‘आचार्यकुल’ का अंतर्राष्ट्रीय समागम: विनोबा विचारों पर होगा विचार-मंथन

newsadmin

ऋषि सुनक ने किया साल 2029 तक इनकम टैक्स के रेट को कम करने का वादा

newsadmin

वर्तमान युद्ध परिदृश्य में शांति की अवधारणा – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment