मनोरंजन

मेरे महाकाल – राजीव डोगरा

मैं न जानू काल को,

मैं जानू बस महाकाल।

रिद्धि सिद्धि

मुझे न भाए

प्रेम,स्नेह और भक्ति

मुझ में वो सदा जगाये।

हंसते खेलते

मुझे अपने गले लगाएं।

जान शिशु अपना

मुझे रिझाए।

अलख निरंजन बन

मुझे नाद सुनाएं।

चार वेदों का भी

मुझे ज्ञान करवाएं।

योग विद्या मुझे सिखाएं,

महाविद्याओं का भी

अभ्यास करवाएं।

पूर्ण परब्रह्म

मुझको ज्ञान करावे,

तभी जग में महाकाल

जगतगुरु कहलवाये।

– राजीव डोगरा

पता-गांव जनयानकड़

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Related posts

मेरी कलम से – डा० क्षमा कौशिक

newsadmin

भीषण गर्मी में मजदूरों की फ़िक्र जरूरी – प्रियंका सौरभ

newsadmin

ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह का भव्य और सफल समापन

newsadmin

Leave a Comment