मनोरंजन

गजल – ऋतु गुलाटी

गम न सहना प्रेम के अधिकार सारे चुन लिये,

जिंदगी जी आज तो  उपहार सारे चुन लिये।

 

आज की औरत पढी है,होशियारी से चले,

उसने अब हक के लिये अधिकार चुन लिये।

 

बाँटना सब  चाहते है प्यार की इक डगर को,

मानते ना लोग अब हथियार सारे चुन लिये।

 

लोग माने क्यो नही बेटी  भला करती सदा,

छोड़कर हक बेटियाँ, परिवार सारे चुन लिये।

 

गिर रहा है आदमी खोता है वो ईमान भी।

झूठ रीतू बोलते, किरदार सारे चुन लिये।।

– रीतू गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

Related posts

सांस्कृतिक एवं आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है समुद्र पर पंबन रेल ब्रिज – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

भक्त कबीर दास – दमनजीत सिंह

newsadmin

द कश्मीर फाइल्स को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा, दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे,मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी

admin

Leave a Comment